|
|
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड, दुर्ग
-
दुर्ग के साथ ही राजनांदगांव जिले में शहरी एवं ग्रामीण बसाहटों के पेयजल आपूर्ति की समस्या निदान हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कार्यालय की स्थापना दुर्ग में की गई। श्री आर.सी.गुप्ता प्रथम कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ किये गये।
-
राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड दुर्ग को जिलें के 1833 समस्या मूलक ग्रामों (1803 आबाद ग्रामों) के जनसमुदाय को शुद्व स्वच्छ व पर्याप्त आपूर्ति जिसके तहत् ग्रामों में नलकूपों के खनन् उपरांत वित्तीय व तकनीकी मापदण्ड के आवश्यकता के अनुरूप जवाब देही निधार्रित करते हुए शहरी बसाहटों की पेयजल आपूर्ति योजना आवश्यकतानुसार र्निधारण करने की जिम्मेदारी निधार्रित की है।
-
दुर्ग जिले के ग्रामों में 13576 हस्तपंप 188 नलजल योजनाऍ व 30 स्थलजल योजनाऍ कार्यरत है। दुर्ग जिले के समस्त शहरी निकायों में खण्ड कार्यालय स्थापना के उपरांत पर्याप्त व शुद्ध जल आपूर्ति योजना का निधार्रण व कार्यान्वयन करने हेतु उचित संचार एवं संधारण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक स्तर पर सहयोग कर रही है।
-
दुर्ग शहर के अवाला बालोद, बेमेतरा, थानखम्हरिया, पाटन, धमधा, अहिवारा, इत्यादि नगरी निकायों में मूल योजना के अतिरिक्त आवर्धन जिला प्रदाय योजना का भी कार्य सम्पादित किया जा चुका है । इसी प्रकार अन्य नगरीय निकायों में वित्तीय व तकनीकी मापदण्ड के अनुसार पेयजल आपूर्ति योजना का निधार्ररण व क्रियान्वयन किया जा रहा है।
-
ग्रामीण बसाहटों में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत पूर्ण स्वच्छ शौचालय र्निमाण करने साथ रतल व ठोस अपशिष्ठ के सुरक्षित निपटान का कार्य भी किया जाना है। यह कार्य पूर्णत: जनसमुदाय द्वारा किया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 महिला स्वच्छता परिसर 1056 शाला शौचालय का र्निमाण किया जा चुका है।
*(संदर्भ): 100 कदम शतायु दुर्ग: 1906-2006
|